Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three-day fair begins in Greenfield Colony; women set up stalls

Faridabad News: ग्रीनफील्ड कॉलोनी में तीन दिवसीय मेले का आगाज, महिलाओं ने सजाए स्टॉल

Mon, 02 Nov 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three-day fair begins in Greenfield Colony; women set up stalls
वार्ड-21 के सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन


जूलरी, सूट, पर्स और हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली से पहले ग्रीनफील्ड कॉलोनी में तीन दिवसीय मेले का आगाज हुआ। वार्ड-21 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित मेले के पहले दिन उत्साह और रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, दूसरी ओर महिलाओं की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर दिवाली की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही रही।

मेले में महिलाओं ने नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले में खरीदारी का माहौल भी देखने को मिला।
विज्ञापन


मेले में महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉल पर आर्टिफिशियल जूलरी, सूट, लेडीज पर्स, कैंडल और साबुन सहित कई तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। दिवाली को ध्यान में रखते हुए घर की सजावट से जुड़ा सामान भी रखा गया। स्टॉल लगाने वाली महिलाओं ने बताया कि मेले के लिए उन्होंने खास तैयारियां की हैं। जूलरी के स्टॉल पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन उपलब्ध हैं, जबकि सूट के स्टॉल पर अलग-अलग रंगों और डिजाइन की वैरायटी रखी गई है। पर्स के स्टॉल पर रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर पार्टी वियर तक के विकल्प हैं। वहीं, हाथों से तैयार की गई कैंडल और साबुन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में महिलाओं की भागीदारी खास रही। किसी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिये अपनी कला दिखाई तो किसी ने अपने बनाए उत्पादों और हुनर को लोगों के सामने रखा। तीन दिवसीय आयोजन में लोगों को खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है। दिवाली से पहले आयोजित इस मेले से कॉलोनी में त्योहार की रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed