फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three arrested for fraud involving stock market investments, online shopping, and cheap loans.

Faridabad News: शेयर मार्केट निवेश, ऑनलाइन शॉपिंग और सस्ते लोन के नाम पर की ठगी, तीन दबोचे

Tue, 21 Jul 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for fraud involving stock market investments, online shopping, and cheap loans.
बैंक खाता व सिम उपलब्ध कराने वाले भी पुलिस के शिकंजे में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश, ऑनलाइन शॉपिंग और कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर हुई ठगी के मामलों का खुलासा किया।

पहले मामले में एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 68.25 लाख रुपये की ठगी की गई थी। जांच के दौरान बैंकिंग ट्रेल के आधार पर पुलिस ने फतेहाबाद के टोहाना निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। जिसके बैंक खाते में ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरे मामले में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान 20 हजार रुपये की ठगी की गई। तकनीकी जांच के आधार पर जयपुर निवासी चन्द्रेश को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि उसने अपना सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसका इस्तेमाल कर पीड़ित से संपर्क किया गया।
विज्ञापन


तीसरे मामले में बदायूं निवासी योगेश कुमार को कम ब्याज पर पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस, बीमा और अन्य शुल्क के नाम पर कई किस्तों में रकम अपने खाते में मंगवाई। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और निवेश या लोन के नाम पर मिलने वाले आकर्षक प्रस्तावों की पहले अच्छी तरह जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed