फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three arrested for duping Rs 23.60 lakh in the name of investment in Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क में निवेश के नाम पर 23.60 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for duping Rs 23.60 lakh in the name of investment in Telegram task
साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर की गई बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को पार्ट-टाइम जॉब और निवेश का झांसा देकर 23 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की थी। यह कार्रवाई साइबर थाना सेंट्रल की टीम द्वारा की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-87 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से पार्ट-टाइम जॉब का मैसेज आया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


ग्रुप में मौजूद लोगों ने टास्क पूरा करने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। इस पर विश्वास कर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 23.60 लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरुआती दौर में भरोसा बनाए रखने के बाद जब बड़ी राशि जमा कराई गई तो शिकायतकर्ता को कोई भुगतान नहीं मिला और ठगों ने संपर्क भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से तीन आरोपियों राहुल प्रकाश (23), रणवीर रंजन (19) और राजा सिन्हा (22) को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में सामने आया कि राहुल प्रकाश खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता रणवीर रंजन को दिया था। रणवीर ने यह खाता आगे राजा सिन्हा को सौंप दिया। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और संगठित तरीके से इस ठगी को अंजाम दे रहे थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed