फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested in case of kidnapping and beating of a youth

Faridabad News: अपहरण कर युवक की पिटाई के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of kidnapping and beating of a youth
- 2 जुलाई की रात की घटना, अपराध शाखा सेंट्रल ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भूपानी थाना में अपहरण कर युवक की पिटाई के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों में सेक्टर-88 निवासी ललितेश कांत, भारत कॉलोनी निवासी गोविंद और सेक्टर-89 निवासी ललितेश मिश्रा शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।



मामले की शिकायत जुन्हेड़ा गांव निवासी राहुल ने पुलिस को दी थी। जिसके अनुसार उसकी आरोपी डॉक्टर ललितेश कांत से पहचान थी। ललितेश का पत्नी के साथ केस चल रहा है। उसने ललितेश कांत की पत्नी की केस लड़ने में मदद की थी, जिसकी वजह वह उससे रंजिश रखने लगा था। 2 जुलाई की रात को राहुल अपने दोस्तों के साथ कांवरा मोड़ पर खड़ा था। तभी कुलभूषण, ललितेश और आरोपी का मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति गोविंद ने उसको जबरन गाड़ी में बैठा लिया और कुलभूषण के घर ले गए। वहां मारपीट की और सड़क किनारे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed