{"_id":"6acd1577a174f77c3906f429","slug":"three-accused-arrested-for-buying-mdma-from-a-south-african-national-and-selling-it-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82515-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दक्षिण अफ्रीकी नागरिक से एमडीएमए खरीदकर बेचते थे, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दक्षिण अफ्रीकी नागरिक से एमडीएमए खरीदकर बेचते थे, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
स्टडी वीजा पर 2019 में भारत आया था दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
2023 में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद नोएडा में रह रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड-अनखीर रोड से एमडीएमए की वाणिज्यिक मात्रा के साथ गिरफ्तार युवक से पूछताछ में नशा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई में दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गांव दयालपुर निवासी संगम दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा से एमडीएमए खरीदकर छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था। वहीं, नोएडा के बिसरख निवासी विनित ने भी संगम से करीब चार ग्राम एमडीएमए खरीदकर आगे बेचने के लिए लिया था। अपराध शाखा बॉर्डर ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 126.96 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सात अक्तूबर को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरजकुंड-अनखीर रोड पर संदिग्ध युवक को पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से 126.96 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। उसकी पहचान संगम निवासी गांव दयालपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई। इसके बाद थाना सूरजकुंड में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने संगम को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में उसने एमडीएमए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा से खरीदने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, विनित ने भी संगम से करीब 4 ग्राम एमडीएमए खरीदा था। इसके बाद टीम ने 11 अक्तूबर को ओडेकामरा और विनित को गिरफ्तार कर लिया। संगम और विनित को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि ओडेकामरा को पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
वीजा अवधि समाप्त होने के बाद नोएडा में रह रहा था
पुलिस जांच के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका निवासी ओडेकामरा 2019 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा 2023 में समाप्त हो गया था। इसके बाद से वह नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस अब एमडीएमए की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।