फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thousands of passengers booked trains to go home for the festivals

Faridabad News: त्योहारों पर घर जाने के लिए हजारों यात्रियों ने करवाई ट्रेनों में बुकिंग

Tue, 16 Sep 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thousands of passengers booked trains to go home for the festivals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद । त्योहारों के मौसम में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की अग्रिम बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार अब तक एक हजार से अधिक लोगों ने अपने गंतव्यों के लिए टिकटें बुक करा ली हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हर साल नवरात्र, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व मध्य प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इस बार भी बुकिंग शुरू होते ही सीटें भरने लगी हैं। कई लोकप्रिय ट्रेनों में शुरुआती दिनों में ही वेटिंग लिस्ट दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन


स्टेशन पर टिकट खिड़कियों और ऑनलाइन बुकिंग दोनों माध्यमों से यात्री टिकट ले रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि वे पहले से टिकट बुक करा रहे हैं ताकि त्योहारों के समय यात्रा में परेशानी न हो। वहीं, रेलवे प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त डिब्बे लगाने और जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य निरक्षक राजेश कुमार ने बताया ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और बिना टिकट यात्रा करने से बचें। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो।


त्योहारों पर घर जाने की तैयारी में जुटे लोग उत्साह के साथ टिकट बुक करा रहे हैं। स्टेशन के माहौल में रौनक देखते ही बन रही है। यात्रियों का मानना है कि समय रहते ट्रेन का आरक्षण कराने से उन्हें परिवार के साथ त्योहार मनाने का सुख मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed