फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Those who shot the booth agent were not arrested

Faridabad News: बूथ एजेंट को गोली मारने वाले नहीं हुए गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 03:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Those who shot the booth agent were not arrested
विज्ञापन


-पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दे रही हैं दबिश


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भाजपा प्रत्याशी के बूथ एजेंट को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा है। अभी आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना समेत क्राइम ब्रांच की तीन टीमें जगह-जगह दबिश देकर तलाश कर रही हैं।
पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान हुए। इसी दिन भारत कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने रजनीश सिंह को गोली मारी थी। रजनीश सिंह मतदान खत्म होने के बाद बूथ से घर लौट रहा था। रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे रोका लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन

घायल को सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में क्राइम ब्रांच की दो टीमों के साथ थाना की एक टीम आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का भी सहारा ले रही है। लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed