{"_id":"693db4eefe7bcfd22e04a3a5","slug":"those-who-fired-in-the-air-turned-out-to-be-vehicle-thieves-4-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57853-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हवाबाजी में फायरिंग करने वाले निकले वाहन चोर, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हवाबाजी में फायरिंग करने वाले निकले वाहन चोर, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी के 9 मामलों का खुलासा
अपराध शाखा एवीटीएस टीम ने की कार्रवाई
आरोपियों से चोरी की 7 बाइक, 2 स्कूटी, 1 कट्टा व 1 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके की पर्वतीया कॉलोनी में हवाबाजी में हवाई फायर करने वाले 4 आरोपियों को अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ये तो वाहन चोर हैं और इनसे वाहन चोरी की 9 वारदात का खुलासा हुआ। इनके पास से चोरी की 7 बाइक, 2 स्कूटी, 1 कट्टा व 1 कारतूस बरामद किया गया है।
आरोपियों में पर्वतीया कॉलोनी का आशिफ, अजय, विशाल व करण शामिल हैं। आशिफ को 9 दिसंबर को गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद 12 दिसंबर को बाकी तीन आरोपियों को टीम ने काबू किया। इनसे पूछताछ में सामने आया कि 30 नवंबर की रात को आरोपी आशिफ ने अपने अन्य साथी अजय, विशाल व करन के साथ पर्वतीय कालोनी में हवाबाजी के लिए हवाई फायरिंग की थी।
आरोपियों में पूछताछ में पता चली वाहन चोरी की 9 वारदातों में थाना मुजेसर के 2, थाना शहर बल्लभगढ़, सेक्टर 8 सेंट्रल, सारन, पल्ला व आदर्श नगर के एक-एक मामले शामिल हैं। चोरी की 7 बाइक व 2 स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आशिफ पर पूर्व में 30 व अजय पर 20 मामले दर्ज हैं। वहीं विशाल व करन का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मामले में पर्वतीय कालोनी के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 30 नवंबर की रात को वह बाजार से अपने घर की तरफ आ रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो वहां खड़े कुछ लड़कों ने हवाबाजी के लिये दो हवाई फायर कर दिये। साथ ही किसी को ना बताने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग गये। सारन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। इस पर जांच करते हुए अपराध शाखा टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।