{"_id":"5daca0e08ebc3e01376aab9a","slug":"thieves-steal-tyres-of-car-faridabad-news-noi468526860","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट पर खड़ी कर चारों कार के पहिये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट पर खड़ी कर चारों कार के पहिये ले गए चोर
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के पॉश सेक्टर-21सी में शनिवार रात चोर चार कारों के पहिये खोल कर ले गए। रविवार सुबह जब लोगों ने अपनी कारों को ईंट व पत्थर पर खड़ी देखे तो उनके होश उड़ गए। चंद मिनट में ये बातें सेक्टर में चारों तरफ फैल गई। पीड़ितों ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां पुलिस आयुक्त का कार्यालय व आवास होने के बाद भी सेक्टर में चोरी की वारदातें हो रही हैं। दो कार प्लाट संख्या 111 स्थित ओयो रूम के पास व दो कार पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने वाली गली में खड़ी थी। इन चारों कार के पहिये चोर खोल कर ले गए।
सेक्टर में रहने वाले संजय दुआ ने बताया कि करीब दो माह पहले भी उनकी व पड़ोसी की कार से बैट्री चोरी कर ली गई थी। इसके बाद इन्होंने अपने घर में सीसीटीवी लगवा लिया था। शनिवार रात आए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उन्होंने चोरों की फुटेज भी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपी है। फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब सवा दो बजे एक बड़ी कार से चोर आए। उन्होंने कार को ईंट पर खड़ी कर पहिया खोला व लेकर चलते बने। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।