{"_id":"6a639a9b293598ef8c07b4e5","slug":"they-used-to-commit-fraud-in-the-name-of-loans-by-running-a-call-center-from-home-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75705-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर में कॉल सेंटर खोलकर लोन के नाम पर करते थे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर में कॉल सेंटर खोलकर लोन के नाम पर करते थे ठगी
विज्ञापन
सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, प्रोसेसिंग फीस व अन्य शुल्क के नाम पर ऐंठते थे रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अपने घर से ही कॉल सेंटर संचालित कर रहा था।
उसने तीन महिलाओं और एक युवक को वेतन पर रखकर लोगों को फोन करने का काम दे रखा था। ये आरोपी लोन का झांसा देकर अलग-अलग शुल्क के नाम पर रुपये वसूलते थे। सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने बीस जुलाई को शिकायत दी थी कि उसने ऑनलाइन 15 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोपियों ने पहले पंजीकरण शुल्क के नाम पर 599 रुपये जमा कराए। इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क, बैंक शुल्क, बीमा और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 38 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब शिकायतकर्ता ने लोन जारी करने की बात कही तो आरोपी लगातार नए-नए शुल्क मांगने लगे। इस पर उसे ठगी का पता चला और उसने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान निवासी तीन महिलाओं, राजेन्द्र सिंह निवासी खैलीवाली, जिला श्रीगंगानगर, मोहित स्वामी निवासी जवाहर नगर, श्रीगंगानगर को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी मोहित स्वामी अपने घर से ही कॉल सेंटर संचालित करता था। उसने तीनों महिलाओं और राजेन्द्र सिंह को वेतन पर कॉल करने के लिए रखा हुआ था। आरोपी शिकायतकर्ताओं को फोन कर कम ब्याज पर बड़ा लोन दिलाने का झांसा देते थे और फिर पंजीकरण, प्रोसेसिंग, बैंक शुल्क, बीमा समेत विभिन्न मदों के नाम पर रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों महिलाओं और राजेन्द्र सिंह को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी मोहित स्वामी को पूछताछ और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।