फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be relief from the problem of waterlogging and mud in the rainy season

Faridabad News: बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या से मिलेगी निजात

Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from the problem of waterlogging and mud in the rainy season
कॉलोनी की सड़कों पर 80 मिमी मोटाई के इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स बिछाए जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एतमादपुर वार्ड-26 की धीरज नगर कॉलोनी में निगम ने सड़क विकास के लिए बड़ी योजना शुरू की है। इसके तहत 80 मिमी मोटाई वाले इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स बिछाए जाएंगे। परियोजना की लागत करीब सवा करोड़ आएगी। कार्य को 13 माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

धीरज नगर कॉलोनी निगम क्षेत्र में नई शामिल हुई कॉलोनियों में शामिल है। यहां अब तक कच्ची सड़कें और सीमेंट-गिट्टी वाली गलियां हैं। इनके कारण बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। कॉलोनी के लोगों ने कई बार समस्याओं को लेकर शिकायत दी है। इसके बाद अब निगम की तरफ से यह कार्य शुरू किया जा रहा है। परियोजना के तहत पूरी कॉलोनी की सड़कों पर 80 मिमी मोटाई के इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स बिछाए जाएंगे। यह ब्लॉक्स मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। इनकी खासियत है कि बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो जाती है और सड़कें लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं। इससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। यह योजना सीधे तौर पर धीरज नगर के निवासियों के जीवन स्तर से जुड़ी है। पक्की सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाएंगी बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति को भी सुधारेंगी।
विज्ञापन


भूमि का जलस्तर भी बढ़ेगा
इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स बिछाने से बारिश का पानी नालों में जाने के स्थान पर जमीन में जाएगा। इससे भूमि के जलस्तर में भी धीरे-धीरे सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारों का कहना है कि सीमेंट सड़क बनाने से इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स लगाना इसलिए फायदेमंद है कि यह लंबे समय तक चलते हैं व पानी को सोख कर भूमि का जलस्तर भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फरीदाबाद के विकास के लिए निगम की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को काफी राहत मिलेगी। - महेंद्र, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed