फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be only half-yearly and annual examinations for classes 4 to 8

Faridabad News: कक्षा 4 से 8 तक की सिर्फ अर्ध-वार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं होंगी

Thu, 17 Jul 2025 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
There will be only half-yearly and annual examinations for classes 4 to 8
मासिक या त्रैमासिक परीक्षाएं इस सत्र में नहीं होंगी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा 4 से 8 तक केवल अर्ध-वार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य परीक्षाएं जैसे मासिक या त्रैमासिक इस सत्र में नहीं ली जाएंगी।

इस आदेश के तहत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश भेज दिए गए हैं कि जिले के सभी राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस निर्णय का सख्ती से पालन कराया जाए। यह निर्णय छात्रों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव को कम करने और परीक्षा प्रणाली को सरल बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि यह बदलाव छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा। इससे एक ओर जहां शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम पूरा कराने में आसानी होगी, वहीं छात्रों को भी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। जिले के कई स्कूलों में अब इस नई प्रणाली को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कक्षा 4 से 8 तक अब केवल अर्ध-वार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं ही आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों पर अनावश्यक परीक्षा भार को कम करना और शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है।- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed