फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be no shortage of oxygen for patients in BK Civil Hospital

बीके नागरिक अस्पताल में मरीजों को नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

Thu, 07 Oct 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of oxygen for patients in BK Civil Hospital
फरीदाबाद। कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बीके नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र (सिलिंडर भरने की सुविधा के साथ) का प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया, जबकि इस दौरान विधायक सीमा त्रिखा व राजेश नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लोगों को हर प्रकार का योजना का लाभ दिए जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। बीके अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने से मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 1000 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग की जा सकेगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। बीके अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट जरूरत पड़ने पर रिफिलिंग सेंटर का भी काम करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के मार्गदर्शन में संबंधित क्षेत्रों में हर प्रकार की योजना का लाभ दिए जाने के लिए कार्य कर रहा है। पीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इसके साथ ही बीके में अस्थायी कोविड-19 केयर सेंटर भी लगभग बनकर तैयार है। जितेंद्र ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इसी शृंखला में देश के 35 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) से स्थापित 35 ऑक्सीजन संयंत्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर गंगा शंकर मिश्र, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed