{"_id":"66ca1a7c4c70a9c78b0bcc74","slug":"there-will-be-no-problem-due-to-noise-of-vehicles-passing-through-the-expressway-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29682-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों के शोर से नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों के शोर से नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
ध्वनि अवरोधक तकनीक का किया जा रहा इस्तेमाल, 1700 मीटर लंबे फ्लाईओवर पर लगाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से चल रहा है। कई जगहों पर फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य चल रहा है। वहीं जहां फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुके हैं वहां पर लोगों को वाहनों के गुजरने से कोई परेशानी न हो इसके लिए ध्वनि अवरोधक लगाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा 3 फीट ऊंचे व्यू कटर (अस्थायी दीवार) भी लगाई जा रही है।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सबसे लंबा फ्लाईओवर 17 सौ मीटर का है। यह फ्लाईओवर बीपीटीपी पुल चौक से शुरू होकर बड़ौली के पुल के आसपास खत्म होगा। यह एक पिलर आधारित फ्लाईओवर है। इस फ्लाईओवर के नीचे से सर्विस सड़क निकाली गई है, जिस पर लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। ग्रेटर फरीदाबाद और दिल्ली-आगरा हाईवे-19 की ओर जाने वाले लोगों को इसका बड़ा फायदा मिल रहा है। इस फ्लाईओवर के बनने से ग्रेटर फरीदाबाद आने-जाने वाला सबसे ज्यादा ट्रैफिक यहां से गुजरेगा। यह सिंगल पिलर पर छह लेन का फ्लाईओवर है। जबकि दोनों ओर तीन-तीन लेन की सर्विस लेन बनाई जा चुकी है। इस फ्लाईओवर के आसपास छोटी बड़ी दुकानें व सेक्टर बसे हुए हैं। उन सेक्टरों व दुकानों पर काम करने वाले लोगों को वाहनों की आवाज से कोई परेशानी न हो उसके लिए ध्वनि अवरोधक लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके बाद लोगों को वाहनों के गुजरने से कोई परेशानी नहीं होगी।
लगाए गए 3 फीट के व्यू कटर
फ्लाईओवर के ऊपर 3 फीट ऊंचे व्यू कटर (अस्थायी दीवार) लगाई जा रही है। यह व्यू कटर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( एनएचएआई ) की ओर से लगाए जा रहे हैं। इससे दुर्घटना की संभावनाएं खत्म होंगी और वाहन सुरक्षित सफर कर पाएंगे। वहीं कुछ लोग फ्लाईओवर के ऊपर छोटे वाहनों को खड़ा करके फोटो व वीडियो बनाने लगते हैं, जिससे कोई न कोई हादसा होने का डर लगा रहता है। इसलिए इस फ्लाईओवर के ऊपर व्यू कटर लगाए जा रहे हैं। इस फ्लाईओवर के ऊपर से शहर का नजारा काफी अच्छा दिखाई देता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर वैभव ने बताया कि ध्वनि अवरोधक और व्यू कटर को लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूरा हो जाएगा।