फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be a draw again on seats for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए सीटों पर फिर होगा ड्रॉ

Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
There will be a draw again on seats for panchayat elections
बल्लभगढ़ (संदीप पाराशर)। नगर निगम में 16 ग्राम पंचायतों को शामिल किए जाने के बाद पूर्व में हुए पंचायत ड्रॉ को बदलने के लिए आदेश जारी हो चुके हैं। ऐसे में अब पंचायत सीटों के आरक्षण का गणित गड़बड़ हो गया है। फिर से ड्रॉ निकालने के लिए मुख्य सचिव (विकास एवं पंचायत विभाग) नेे पत्र जारी कर खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में फरवरी माह में पंचायत चुनाव होने थे। इसके लिए जनवरी में ड्रॉ कराया गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। फरवरी में 24 गांव नगर निगम में शामिल हो गए। मार्च में दो नई पंचायत बनाई गई। ऐसे में नए गांवों में दावेदारों को अपनी कमर कसनी पड़ी। उधर जो प्रत्याशी 24 गांवों में पंचायती चुनाव का दम भर रहे थे, उनके सारे दांव ही उल्टे पड़ गए। वहीं, महिलाओं व अनुसूचित जाति को चुनाव में आरक्षण दिया गया है, इसमें महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी होगी।
विज्ञापन

निदेशालय से जारी पत्र के बाद जिला स्तर पर पंचायत विभाग पंचायतों की आबादी का डाटा खंगालने के साथ ही चुनाव में आरक्षित की जाने वाली सीटों का भी गणित लगाने में जुट गया है। जिन ग्राम पंचायतों की आबादी में 10 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जाति की है और वहां भी सीटों का आरक्षण होगा। महिलाओँ के लिए सीटों का आरक्षण सम-विषम के फॉर्मूले पर 50 प्रतिशत होगा। ऐसे में पहले पंचायत चुनाव में संभावित उम्मीदवार होने का दम भरने वाले प्रत्याशी अब फिर से ड्रॉ निकलने के बाद ही अपने चुनावी सपने ले सकेंगे। विभाग ने जनसंख्या के आधार पर डाटा एकत्र कर लिया है। इसके अलावा कौनसी पंचायत कब आरक्षित हुई है, कितनी बार आरक्षित हुई है, इन सब की जानकारी एकत्र करने में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार महिलाओं को दिए जाने वाले आरक्षण का सम-विषम तरीके से बंटवारा किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी को पत्र भेज दिया है।
-राकेश मोर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदाबाद
पंचायत विभाग से वार्डबंदी और आरक्षण के बारे में हिदायतें मिली हैं। कुछ नई ग्राम पंचायतों व जिला परिषद व ब्लॉक समितियों की वार्डबंदी होगी। ग्राम पंचायतों में आरक्षण के लिए संभवत पंचायत ड्रॉ दोबारा कराना होगा। इसके अलावा तिगांव खंड के लिए जनसंख्या डाटा लेकर रेवन्यू विभाग से तालमेल कर कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

-प्रदीप कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बल्लभगढ़
चाहे विभाग महिला के 50 प्रतिशत आरक्षण का ड्रा कर दें, लेकिन आरक्षित सीटों का ड्रॉ दोबारा नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि अधिकतर गांवों में संभावित उम्मीदवारों ने ताकत के साथ तैयारी शुरू कर दी है।
-जगदीश अधाना, वाइस चेयरमैन, ब्लॉक समिति फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed