{"_id":"68c55fe9f2710508a0066d37","slug":"there-was-a-stir-after-finding-a-cobra-snake-in-the-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51292-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर में कोबरा सांप मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर में कोबरा सांप मिलने से मचा हड़कंप
Sat, 13 Sep 2025 05:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
बचाव दल ने सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरज कुंड थाना क्षेत्र के अनखीर इलाके में स्थित एक घर में शनिवार को कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। विशालकाय सांप को देखकर घर वाले बुरी तरह डर गए। लोगों ने वन्यजीव के बचाव दल को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना पाकर दल मौके पर पहुंचा और सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
बचाव दल के कर्मचारी विशेष ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप वयस्क था। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। हमारी टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाके में पहुंचने की सूचना मिलती रहती है। हालांकि, अभी तक जानवरों द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने की जानकारी नहीं मिली है।
विभाग में रेस्क्यू कर्मचारियों की भारी कमी
विशेष ने बताया कि विभाग में रेस्क्यू कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद क्षेत्र के वन्यजीव कार्यालय में सिर्फ एक ही रेस्क्यू कर्मचारी है। सूचना मिलने पर वाहन चालक के साथ कभी-कभी 200 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता है। कर्मचारियों की कमी के कारण जानवरों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों की भी मदद लेनी पड़ती है।