फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was a ruckus to close the Oyo Hotel

ओयो होटल बंद कराने के लिए किया हंगामा

Tue, 19 Oct 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus to close the Oyo Hotel
फरीदाबाद। शहर में अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल को लेकर कई बार बंद कराने की मांग उठा चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर एनआईटी एक में चल रहे एक ओयो होटल बंद कराने की मांग को लेकर लोग नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। लोगों ने निगमायुक्त कार्यालय पर हंगामा कर होटल बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि ओयो होटल में अनैतिक काम होते हैं। लोगों ने ओयो से एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया। एनआईटी एक में रहने वाले एमएस भाटिया ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर निगम ने ओयो होटल को सील भी कर दिया था, लेकिन निगम अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से खोल दिया गया। अब यहां पर रोजाना अनैतिक काम होते हैं। लोगों की गाड़ियां उनके घरों के सामने खड़ी होती है। युवक और युवतियां ओयो होटल में आते रहते हैं। इस बारे में पहले भी निगम और एनआईटी एक पुलिस में शिकायत दे चुके हैं। मंगलवार को रंगे हाथों नाबालिग लड़की और लड़के को ओयो से बरामद किया गया। लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं लोगों ने इस संबंध में नगर निगम में भी अपनी शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed