{"_id":"68b9c2905447cebe6f00de38","slug":"there-may-be-a-change-in-school-games-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50607-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूल गेम्स में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूल गेम्स में हो सकता है बदलाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला स्तरीय खेलों के समाप्त होने के बाद अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राज्य स्तरीय खेलों के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खेलों की शुरुआत जिले में 8 सितंबर से होनी है, लेकिन बारिश इन खेलों में खलल डाल सकती है। जिसके चलते जिले में होने वाले 4 खेलों के कार्यक्रमों में परिवर्तन किया जा सकता है। हालांकि इसका कारण सिर्फ बारिश नहीं होगी। दरअसल कई जिलों में अभी भी जिला स्तरीय मुकाबले संपन्न नहीं हुए हैं। यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
बता दें कि 8 सितंबर से शुरु होने वाले राज्य स्तरीय मुकाबलों में जिले में चार खेल खेले जाएंगे। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, तलवारबाजी और बैडमिंटन के मुकाबले शामिल हैं।
सहायक खेल मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि हम पूर्ण रूप से एसजीएफआई की तैयारियां कर रहे हैं। इनमें खेलों के प्रबंधन के साथ खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा बारिश एक समस्या जरूर बनी हुई है पर अभी कार्यक्रमों में बदलाव के लेकर आधिकारिक रूप से कुछ कहना आसान नहीं होगा।