फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is no substitute for education in life: Krishnapal Gurjar

जीवन में शिक्षा का कोई विकल्प नहीं : कृष्णपाल गुर्जर

Thu, 15 Apr 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is no substitute for education in life: Krishnapal Gurjar
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की इमारत बृहस्पतिवार को लड़कियों को शिक्षा के लिए समर्पित की गई। स्कूल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

गुर्जर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों, कालेज ,शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, आरएमसी रोड, बिजली की सुचारु व्यवस्था के काम हुए हैं। जीवन में शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है, इसको जीवन में कोई बांट नहीं सकता। मंत्री ने संबोधन में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल इमारत का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से किया गया है। इसमें 8 कमरे, 4 बड़े हॉल बनाए गए हैं। प्रधानाचार्य के अलावा स्टाफ के लिए कमरे व छात्राओं के लिए लैब सहित पढ़ाई के लिए कक्षाओं का निर्माण किया गया है। लगभग 8 करोड़ 50 लाख की लागत से स्कूल का निर्माण किया गया है। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर ने अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पार्षद दीपक यादव, पार्षद हरप्रसाद गोड़ के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ,खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर, भाजपा कार्यकर्ता बुद्धा सैनी,महावीर सैनी, राजेन्द्र, राजेश, लखन बैनीवाल, महेश गोयल, संजीव, योगेश शर्मा, गजेंद्र वैष्णव, बिल्लू पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed