फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are no proper public toilet or parking facilities in the Old Faridabad market.

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद बाजार में सार्वजनिक शौचालय व पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं

Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
There are no proper public toilet or parking facilities in the Old Faridabad market.
दुकानदारों ने प्रशासन से की समस्या के स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद बाजार में पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलती। ऐसे में सड़क किनारे वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है। वहीं, सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को दैनिक जरूरतों के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। व्यापारियों ने प्रशासन से दोनों समस्याओं के समाधान की मांग की है।

व्यापारियों ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद बाजार में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। बाजार में पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार मजबूरी में वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए जगह कम हो जाती है। शाम के समय बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को बाजार में आने-जाने में परेशानी होती है और दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था होने से सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो सकता है। इसके लिए प्रशासन को उपयुक्त स्थान चिह्नित कर पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों पर भी नियंत्रण जरूरी है। व्यापारियों ने प्रशासन से साफ-सुथरा सार्वजनिक शौचालय बनवाने और उसकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन को स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम से राहत मिले।
- संजय गुप्ता, व्यापारी

प्रशासन को साफ-सुथरा शौचालय बनवाना चाहिए, जिससे राहत मिल सके।
- अशोक अरोड़, व्यापारी

पार्किंग की उचित व्यवस्था से कारोबारियों को भी काफी फायदा होगा।
- हरीश, व्यापारी

प्रशासन को नियमित सफाई के साथ सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराना चाहिए।
- हरीश, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed