{"_id":"6aa067405a89c668c204ff7f","slug":"there-are-inadequate-shed-facilities-at-faridabad-railway-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79486-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शेड की नहीं है पर्याप्त व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शेड की नहीं है पर्याप्त व्यवस्था
विज्ञापन
तेज धूप और बारिश से बचने के लिए लेना पड़ता है पेड़ों का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए शेड की सुविधा बेहद सीमित है। चार में से केवल प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर शेड लगा है। करीब 600 मीटर लंबे इस प्लेटफॉर्म पर भी लगभग 60 से 80 मीटर हिस्से में ही शेड है। यानी पूरे प्लेटफॉर्म के करीब 10 से 13 प्रतिशत हिस्से में ही शेड है।
स्टेशन पर जब यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो सीमित शेड में सभी को जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में तेज धूप और बारिश से बचने के लिए यात्रियों को प्लेटफॉर्म के आसपास लगे पेड़ों के नीचे खड़ा होना पड़ता है। खासकर ट्रेन आने के समय प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने से शेड के नीचे जगह मिलना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दौरान खुले हिस्से में खड़े यात्रियों को भीगने से बचने के लिए इधर-उधर जगह तलाशनी पड़ती है।