{"_id":"69fa472bb62d02d3080e4d99","slug":"thefts-continue-unabated-in-the-city-with-closed-houses-and-vehicles-targeted-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69223-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में नहीं थम रहे चोरी के मामले, बंद मकाकों और गाड़ियों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में नहीं थम रहे चोरी के मामले, बंद मकाकों और गाड़ियों को बनाया निशाना
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के पांच अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चोरों ने बंद मकानों और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर चार मई को संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की है।
पहली घटना एनआईटी की भगत सिंह कॉलोनी की है। सुजीत कुमार ने बताया कि वह 8 अप्रैल को परिवार सहित यूपी गए थे। एक मई को लौटने पर देखा कि चोर छत की कुंडी तोड़कर घर में घुसे और अलमारी से आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं, बड़खल निवासी अहसान ने अपने ड्राइवर सलीम पर घर से 50 हजार रुपये नकद और चांदी के कड़े चोरी करने का आरोप लगाया है। यह घटना 28 अप्रैल की है जब पीड़ित घर पर नहीं था।
गाड़ियों से सामान चोरी के मामलों में, सेक्टर-15ए निवासी देशराज की कार से चार मई की रात चोरों ने बैटरी और ईसीएम चोरी कर ली। इसी तरह, एनआईटी निवासी ललित गेरा की सुपर कैरी गाड़ी और संत नगर निवासी विनोद की गाड़ी से चोरों ने साइलेंसर चोरी कर लिए। विनोद ने 22 अप्रैल को गाड़ी खड़ी की थी और तीन मई को उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।