{"_id":"684dc2dd57b018df100afc74","slug":"the-youth-was-beaten-up-after-blocking-the-way-the-glass-of-the-car-was-broken-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45241-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक पर कार सवार युवकों ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदीप डागर गांव गोंछी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार रात को वह अपने दोस्त पवन शर्मा के साथ कार से कहीं जा रहे थे। जब वे हार्डवेयर चौक पर पहुंचे तो रास्ते में कार रोककर एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने चले गए। तभी यश डागर और विशाल डागर नामक युवकों ने अपनी कार उनकी कार के आगे खड़ी कर दी और रास्ता बंद कर दिया। युवक ने जब गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। साथ ही मारपीट करते हुए उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।