फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The wait will end, smart meters with prepaid facility will be installed from this month

Faridabad News: खत्म होगा इंतजार, इसी माह से लगेंगे प्रीपेड सुविधा वाले स्मार्ट मीटर

Sat, 01 Jul 2023 06:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Jul 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
The wait will end, smart meters with prepaid facility will be installed from this month
रुकेगी बिजली चोरी, गलत रीडिंग की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन


पहले एनआईटी में मीटर लगाए जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली के स्मार्ट मीटर का इंतजार कर रहे शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। चंडीगढ़ में बिजली मंत्री की घोषणा के बाद बिजली निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। इसे 25 जुलाई से मीटर लगाने का काम शुरू हो सकता है।

औद्योगिक नगरी में करीब साढ़े छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं जिनमें 5 लाख घरेलू और डेढ़ लाख औद्योगिक कनेक्शन हैं। साल 2019 में लोगों की सुविधा और बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई गई। कोरोना महामारी और मीटर नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद फरवरी 2023 से मीटर लगाने की योजना बनाई गई, लेकिन मीटर नहीं मिलने और अन्य कारणों से योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। मंत्री की घोषणा के बाद एक बार फिर लोगों की उम्मीद जागी है। जुलाई के अंत से काम शुरू होने की उम्मीद हैै। पहले एनआईटी में मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



प्रीपेड सुविधा की तकनीक भी उपलब्ध होगी
बिजली चोरी और गलत रीडिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए स्मार्ट मीटर की योजना तैयार की गई। ये मीटर जीपीएस सहित कई सुविधाओं से लैस होेंगे। स्मार्ट मीटर में प्रीपेड सुविधा की तकनीक भी उपलब्ध होगी। पूरे शहर में दिसंबर 2023 तक स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। बिजली निगम के सूत्रों का कहना है कि बिजली निगम अपने स्तर पर मीटर खरीदेगा। सबसे पहले एनआईटी क्षेत्र में मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए डिवीजन स्तर पर उपभोक्ताओं की लिस्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, इसके लिए बैठक में मीटर की खरीद सहित अन्य जरूरी चीजों की चर्चा होगी, लोगों को जल्द सुविधा मिलने वाली है।

-विजय पाल यादव, कार्यकारी अभियंता एनआईटी


बिजली मंत्री ने शुक्रवार को 22 जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा की, लेकिन सरकार पहली घोषणा में शामिल 5 जिलों में ही मीटर लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है।

-जेएल खन्ना, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सेक्टर-37



स्मार्ट मीटर लगने से गलत रीडिंग से निजात मिलेगी। सरकार को इस दिशा में जल्द कदम उठाया चाहिए।

-मनबीर कौर, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, सेक्टर-15





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed