फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The voter's vote is the greatest strength of democracy: Gurjar.

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता का वोट है : गुर्जर

Fri, 03 Jul 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The voter's vote is the greatest strength of democracy: Gurjar.
बीएलओ के माध्यम से मतदाता सत्यापन कराने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता का वोट है। जिस तरह देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार जरूरी है, उसी तरह लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक के पास मताधिकार होना आवश्यक है। उन्होंने एसआईआर अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों से 15 जुलाई तक अपने-अपने बीएलओ के माध्यम से मतदाता सत्यापन कराने की अपील की।

भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में गुरुवार को संगठनात्मक विषयों को लेकर आयोजित बैठक में कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शिता और जनकल्याण के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधायक मूलचंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, महानगर प्रभारी कमल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, कविन्द्र चौधरी, अनुराग गर्ग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed