{"_id":"6aca8a90aa9226c1620e7489","slug":"the-temple-in-samar-palm-society-is-being-given-a-grand-look-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82404-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समर पाम सोसाइटी में मंदिर को दिया जा रहा भव्य रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समर पाम सोसाइटी में मंदिर को दिया जा रहा भव्य रूप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। समर पाम सोसाइटी में मंदिर की सजावट से लेकर पूजा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेक्टर- 86 स्थित समर पाम सोसाइटी में भी नवरात्र को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। यहां मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु एक साथ एकत्र होकर मां दुर्गा की आराधना कर सकें।
सोसाइटी निवासी बबीता ने बताया कि सोसाइटी में नवरात्र के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर को सजाने-संवारने के साथ पूजा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सोसाइटी के लोगों को एक साथ जुड़ने और त्योहार को सामूहिक रूप से मनाने का अवसर भी मिलेगा।