फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The temperature dropped due to snowfall in the mountains

Faridabad News: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तापमान लुढ़का

Sat, 16 Dec 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 16 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped due to snowfall in the mountains
- शनिवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम तापमान 23 किया गया दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते औद्योगिक नगरी में ठंड का सितम बढ़ गया है। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से शनिवार को तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस सीजन में अभी तक सबसे कम रहा। आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना रहने की संभावनाएं हैं।

शनिवार को फरीदाबाद में मौसम साफ रहा। सुबह कोहरा नहीं था, इसके चलते सूरज जल्दी निकल आया। हालांकि सुबह से ही हल्की हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। धूप तेज होने के कारण दोपहर के समय ठंड से हल्की राहत मिली, लेकिन ठंड केवल धूप में ही कम लग रही थी। छाया में खड़े पर ठंडी हवाओं के साथ जोरदार ठंड का अहसास होता रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेबसाइट के अनुसार आने वाले दो दिनों तक तापमान कम बना रह सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, बुधवार को इसके छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि दिन में धूप निकलने व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना रहने की आशंका है, जिससे दिन में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलती रहेगी, लेकिन सुबह, शाम व रात के समय ठंड अभी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed