फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Sun hid behind the clouds, and people waited for the sun to return.

Faridabad News: बादलों की ओट में छिप गए सूर्यदेव, धूप का इंतजार करते रहे लोग

Sat, 03 Jan 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The Sun hid behind the clouds, and people waited for the sun to return.
शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के लोग इस समय कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। जहां एक ओर शीतलहर चल रही है, वहीं दूसरे ओर सूरज भी आंख मिचौली खेलता नजर आया। शनिवार को हल्की धूल निकलने के बाद सूरज फिर बादलों की ओट में छिप गया। पिछले दो-तीन दिन से जिले में पर्याप्त धूप नहीं निकली है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। लोग दिनभर धूप का इंतजार करते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सुबह से लेकर दोपहर तक चली हल्की-हल्की हवा ने भी लोगों को परेशान किया। अन्य दिनों की तुलना में मौसम साफ देखने को मिला। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध जरूर नजर आई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। विभाग ने वाहन चालकों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed