फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The strike at the Superintendent Engineer's office continued for the third day.

Faridabad News: अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

Sat, 26 Apr 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The strike at the Superintendent Engineer's office continued for the third day.
- परिमंडल से 50 से अधिक कर्मचारियों को विभाग से निकालने को लेकर है आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। बहरौला स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के पब्लिक हैल्थ पलवल के ब्रांच प्रधान रामजीत राणा ने एवं संचालन हरकेश सौरोत ने किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि पलवल परिमंडल से 50 से अधिक कर्मचारियों को तानाशाही रवैया अपनाते हुए विभाग से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों के हटा दिए जाने से उनके परिवारों पर भरन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। इसके साथ ही गर्मी के समय में कर्मचारियों को हटाने से विभाग का काम भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे तुगलकी फरमान संगठन सहन नहीं करेगा। इससे पहले कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की वरियता को दरकिनार करते हुए गलत तरीके से विभागीय आवासों को अलॉट किया जा रहा है। इस संदर्भ में कार्यकारी अभियंता को चौदह सूत्रीय मांग पत्र दिया गया लेकिन मांगपत्र पर बातचीत करने की बजाय कार्यकारी अभियंता संगठन के पदाधिकारियों पर कार्यवाही की बात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में कर्मचारियों के एलटीसी के बिल पंचायती जल कर्मियों का वेतन भुगतान काफ़ी समय से लंबित है। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि अगर समय रहते कर्मचारियों की जायज़ मांगों का विभाग द्वारा निपटारा नहीं किया जाता है तो धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा जिसमें कार्यकारी अभियन्ता के कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन में बिजली यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र तेवतिया, राजकुमार डागर, देवेंद्र नंबरदार, दीपक कुमार, राकेश तंवर, सतपाल करहाना,सरजीत सौरोत, रणधीर सहित काफ़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed