फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The relatives of the deceased, including the MLA, kept creating ruckus on the day

Faridabad News: विधायक सहित मृतक के परिजन दिन पर करते रहे हंगामा

Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased, including the MLA, kept creating ruckus on the day
पोस्टमार्टम से पहले दर्ज कराना चाहते थे हत्या का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस की हिरासत में युवक की मौत मामले में मृतक शैकुल के परिजन ग्रामीणों व विधायक सहित बीके अस्पताल के पास धरना-प्रदर्शन करते रहे। परिजनों के अलावा नूंह के विधायक आफताब अहमद और राजस्थान स्थित अलवर के विधायक शेख मोहम्मद भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।
सभी पोस्टमार्टम से पहले आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। परिजनों का कहना था कि पैसों के लिए पुलिस ने शैकुल की हत्या कर दी। शैकुल को छोड़ने की एवज में पैसे भी ले लिए और उसकी हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देख डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान की अगुआई में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकांश थानों की पुलिस को बीके अस्पताल के बाहर लगाया गया। सुरक्षा के लिहाज से बीके अस्पताल की ओर जाने वाले रास्तों पर रस्सी और बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। काफी पूछताछ के बाद पैदल चलने वालों को भी बीके की ओर जाने दिया जा रहा था। वाहन चालकों को काफी पूछताछ की जा रही थी। इससे अस्पताल उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे डीसीपी एनआईट नरेन्द्र कादयान धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करने आए। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेट जांच चलने की बात कही और कहा जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। धरने पर बैठे लोग इस बात पर अड़े रहे कि पहले पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हो उसके बाद ही कोई बात सुनेंगे। मामला दर्ज करने के आश्वासन के बाद लोग मानें और पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार माह पहले हुई शादी, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था मृतक
धरने पर बैठे परिजनों ने बताया चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। शैकुल ने बीए तक पढ़ाई की थी। वह राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी। दो बार पुलिस भर्ती में शारीरिक पात्रता पूरी करने वाले को पुलिस बीमार बता रही है। दावा है वह बीमार नहीं, काफी स्वस्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed