फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The problem of drinking water will be solved in Anangpur village, five new tube wells will be installed

Faridabad News: अनंगपुर गांव में दूर होगी पेयजल की समस्या, लगाए जाएंगे पांच नए ट्यूबवेल

Sun, 14 Sep 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
The problem of drinking water will be solved in Anangpur village, five new tube wells will be installed
राष्ट्रीय स्तर की महापंचायत व तोड़-फोड़ के कारण चर्चा में है अनंगपुर गांव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनंगपुर में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निगम ने पांच ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए बजट पास होने के बाद एजेंसी का चयन किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को पेयजल न मिलने की समस्या से निजात मिल जाएगी। निगम ने गांव अनंगपुर वार्ड-21 में पांच डीटीएच ट्यूबवेल (बोरवेल) लगाने की प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काम को तीन माह की समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अनंगपुर क्षेत्र में पिछले लंबे समय से जल संकट की समस्या बनी हुई है। गर्मियों में यहां के लोगों को अक्सर हैंडपंप और पुराने ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। कई जगहों पर बोरवेल सूख चुके हैं और पानी की गहराई बढ़ गई है। इस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अब पांच नए ट्यूबवेल लगने से ग्रामीणों को पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम के मुताबिक इस काम को पूरा करने की समय सीमा 3 महीने तय की गई है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता पर लिया गया है। जल्द ही लोगों की इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। अनंगपुर के स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह परियोजना समय पर पूरी हो जाती है तो उन्हें रोजाना पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। अभी तक पानी की कमी के कारण बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर गर्मियों के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। नए ट्यूबवेल लगने से न केवल पीने का पानी मिलेगा बल्कि सिंचाई और घरेलू जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरावली के गोद में बसा है गांव
फरीदाबाद के सबसे सुंदर गांवों में से एक अनंगपुर अरावली की पहाड़ी की गोद में बसा है लेकिन यहां पानी की समस्या लंबे समय से है। लोगों को पेयजल की परेशानी के कारण पानी की बड़ी बोतल खरीद कर पीनी पड़ती है। 20 लीटर की बोतल के लिए 20 से 30 रुपये देने पड़ते हैं जो काफी महंगा पड़ता है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। आने वाले कुछ दिन में लोगों को इस परियोजना का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - नितिन, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed