{"_id":"68979fd66e86d417a00b2821","slug":"the-person-who-provided-the-account-in-the-case-of-fraud-of-rs-125-crore-has-been-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48866-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सवा करोड़ की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सवा करोड़ की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी के खाते में आए थे नौ लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिटकॉइन में निवेश कर सवा करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित दिल्ली में कैफे चलाता है और उसके खाते में 9 लाख रुपये आए थे।
साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-31 निवासी एक युवक ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका संपर्क ठगों से टेलीग्राम के माध्यम से हुआ था। वहां उसे बिटकॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उसने अपने और अपनी पत्नी के खाते से 1 करोड़ 25 लाख 63 हजार 268 रुपये ठगों के खाता में निवेश के लिए भेजे।
पुलिस प्रवक्ता ने यशपाल ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित छेत्री (21) निवासी गुवाहाटी असम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि अमित ने ठगों को खाता उपलब्ध करवाया था। आरोपी ने दिल्ली में एक कैफे खोला हुआ है। उसने रजनीश (खाताधारक) का खाता आगे ठगों को दिया था जिसमें ठगी के 9 लाख 72 हजार रुपये आए थे। इस मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।