{"_id":"690cf2c6c0551f740a056029","slug":"the-news-of-building-a-garbage-dump-turned-out-to-be-false-the-minister-called-it-a-rumour-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55172-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: झूठी निकली कूड़ा घर बनाने की बात, मंत्री ने बताई अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: झूठी निकली कूड़ा घर बनाने की बात, मंत्री ने बताई अफवाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीमका गांव के पास कूड़ाघर बनाए जाने की खबरों को लेकर फैली अफवाहों पर मंत्री एवं स्थानीय विधायक राजेश नागर ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीमका क्षेत्र या उसके आसपास कूड़ाघर बनाने की कोई योजना न सरकार के स्तर पर है, न प्रशासन के।
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त मंत्री नागर ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की कि वे निश्चिंत रहें और किसी भ्रामक प्रचार में न आएं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है, जिन्होंने भी ऐसी किसी योजना से इनकार किया है।
मंत्री नागर ने कहा कि यह सब ओछी राजनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों में भ्रम फैलाना है। उन्होंने ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी दी कि जनता को गुमराह करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।