फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The municipal corporation took action against encroachment in the NIT-1 market.

Faridabad News: एनआईटी-1 मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई

Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation took action against encroachment in the NIT-1 market.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम ने बुधवार को एनआईटी-1 मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया। इसके साथ ही दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। निगम अधिकारियों के अनुसार बाजार में लंबे समय से दुकानों के बाहर सामान रखने और अस्थायी ढांचे खड़े करने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्रवाई से पहले निगम टीम ने दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने अभियान चलाकर कब्जे हटवाए। अधिकारियों ने कहा कि बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और लोगों की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed