{"_id":"6a456ac90eeab8b2a703d688","slug":"the-mla-was-informed-about-the-poor-condition-of-the-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73756-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विधायक को बाजार की बदहाल स्थिति से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विधायक को बाजार की बदहाल स्थिति से अवगत कराया
विज्ञापन
डबुआ मार्केट के प्रतिनिधिमंडल ने धनेश अदलखा से मुलाकात की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अतिक्रमण और गंदगी की मार झेल रहे डबुआ मार्केट के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार शाम विधायक धनेश अदलखा से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक को बाजार की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।
मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राम जुनेजा ने बताया कि डबुआ मार्केट में रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण व्यापार पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। इसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। राम जुनेजा ने कहा कि बाजार में फैली अव्यवस्था और गंदगी के चलते अब ग्राहक यहां आने से कतराने लगे हैं।।
मुलाकात के दौरान विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने जल्द से जल्द बाजार की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।