फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The missing teenager returned after 2 years, the child helpline took him around the colonies for 6 hours and then he recognized his house

Faridabad News: लापता किशोर 2 साल बाद लौटा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने 6 घंटे कॉलोनियों में घुमाया तो पहचान लिया अपना घर

Fri, 04 Apr 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The missing teenager returned after 2 years, the child helpline took him around the colonies for 6 hours and then he recognized his house
दो साल पहले लापता हो गया था 10 साल का किशोर, मध्यप्रदेश के शेल्टर होम से संपर्क कर फरीदाबाद बुलाया गया
विज्ञापन

घर पर मिली दादी ने बताया कि किशोर की मां की मौत हो चुकी है, पिता ने कर ली दूसरी शादी
अब दादी के पास ही रहेगा किशोर

सोनू यादव
फरीदाबाद। सराय फाटक के पास कॉलोनी में रहने वाला 10 साल का किशोर 2 साल पहले कॉलोनी में आने वाले एक बाबा के साथ घूमने निकल गया था। जिसके बाद से वो घर नहीं लौटा। मां की मौत हो चुकी थी और पिता भी दूसरी शादी कर यूपी में रहने लगे। बुजुर्ग दादी ने उसे कुछ दिनों तक ढूंढा और फिर आस छोड़ दी। लेकिन अब चाइल्ड हेल्पलाइन संस्था के प्रयास से किशोर अपनी दादी रामवती तक पहुंच गया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन जिला बाल संरक्षण इकाई फरीदाबाद के प्रदीप कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के बुरहानपुर स्थित शेल्टर होम से लगभग 4 महीने पहले किशोर के बारे में सूचना मिली थी। वहां से बताया गया कि लगभग साढ़े 11 साल का लड़का है जो ज्यादा बात नहीं करता है। लेकिन वो सराय फाटक के पास अपना घर बता रहा है। प्रदीप कुमार ने टीम के साथ फरीदाबाद के थानों में संपर्क करना शुरू किया लेकिन किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट कहीं भी दर्ज नहीं मिली।
विज्ञापन

आखिरकार मध्यप्रदेश बुरहानपुर से शेल्टर होम की टीम किशोर को लेकर फरीदाबाद पहुंची। बुधवार को लगभग 6 घंटे तक सराय फाटक के आस-पास की कॉलोनियों दयाल नगर, सराय फाटक व ग्रीन फील्ड की गलियों में घुमाया। इस दौरान सराय फाटक के पास पहुंचने पर किशोर ने एक गली की ओर इशारा किया। गली के एक दुकानदार ने किशोर को पहचान लिया। दुकानदार ने बताया कि इसी गली में किशोर की दादी पहले रहती थी लेकिन अब वो दूसरी गली में रहती हैं। किशोर की दादी रामवती तक टीम किशोर को लेकर पहुंची तो दादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर उसकी बुआ भी यहां आई। टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी कर किशोर को दादी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जुलाई 2023 को बुरहानपुर शेल्टर होम पहुंचा था किशोर
किशोर की दादी से पता चला कि कॉलोनी में आने वाले एक बाबा के साथ अक्सर किशोर आस-पास की गलियाें तक खेलते हुए चला जाता था। दो साल पहले भी ऐसा ही हुआ था लेकिन ये वापस नहीं लौटा। यहां से दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़ किशोर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गया था। वहां रेलवे पुलिस ने इसे देखकर शेल्टर होम भेज दिया था। जिसके बाद से किशोर के परिवार की तलाश शुरू हुई। कई बार काउंसलिंग के बावजूद किशोर सराय फाटक ही बता पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed