{"_id":"68f92e3e56822d1c60094e9d","slug":"the-miscreants-vandalized-the-dhaba-and-chaap-shop-demanding-money-for-food-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54047-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खाने के रुपये मांगने दबंगों ने ढाबे और चाप की दुकान पर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खाने के रुपये मांगने दबंगों ने ढाबे और चाप की दुकान पर की तोड़फोड़
विज्ञापन
कोतवाली और ओल्ड थाना इलाके में हुईं दो वारदात
दोनों मामलों में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के कोतवाली और ओल्ड थाना इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर चल रहे ढाबे और चाप की दुकान पर दबंगों ने तोड़-फोड़ की। आरोप है कि खाने के रुपये मांगने पर दबंगों ने यहां हंगामा किया। आरोपियों ने ढाबे के स्टॉफ के साथ मारपीट भी की। मारपीट व तोड़-फोड़ का वीडियो भी वायरल है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में कोतवाली व ओल्ड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले मामले में ओल्ड थाना इलाके में एनआइटी बस स्टैंड के सामने स्थित अपना भोजनालय पर तोड़-फोड़ हुई। ढाबा चलाने वाले धीरज भाटिया ने पुलिस को शिकायत दी है। इनका आरोप है कि ढाबे पर एनआइटी का ही रहने वाला मनीष अपने दोस्तों के साथ खाने के लिए आया था। खाना खाकर मनीष जब जाने लगा तो धीरज ने खाने के रुपये मांगे। इसे लेकर ढाबा मालिक और युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पास खड़ी अपनी गाड़ी से लाठी और डंडे निकालकर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। आरोपी मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। करीब एक महीने पहले भी यहां पर गोली चलाने की वारदात भी हुई थी।
दूसरे मामले में कोतवाली थाना इलाके में ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में सोया चाप की दुकान पर वारदात हुई। दुकान संचालक भोलू ने पुलिस को शिकायत दी है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे ठाकुरवाड़े के 5-6 युवक दुकान पर चाप खाने के लिए आए। जब वह चाप खाकर जाने लगे तो स्टॉफ ने युवकों से रुपये मांगे। इस पर आरोपियों ने पहले कारीगर और फिर भोलू के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दुकान में भी तोड़-फोड़ की। आसपास के लोगों ने युवकों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस मामले में ओल्ड थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में ठाकुरवाड़ा निवासी तरुण व नमन शामिल हैं। इनसे शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि 21 अक्तूबर को आरोपियों के दोस्त चाप लेने दुकान पर गये थे। उनके पास रुपये नहीं थे तो दुकान के कर्मचारियों से हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों ने अन्य को वहां बुलाया और मारपीट व तोड़-फोड़ की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।