फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The miscreants in the car entered the society and beat up the father and son

Faridabad News: कार सवार बदमाशों ने सोसाइटी में घुसकर पिता-पुत्र से की मारपीट

Tue, 22 Jul 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The miscreants in the car entered the society and beat up the father and son
कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-89 की टीडीआई सोसाइटी में रहने वाले तीन युवक कार में सवार होकर होटल से खाना लेने के लिए गए थे। तभी कार में सवार 4 बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सोसाइटी के अंदर घुसकर पिता- पुत्र के साथ मारपीट की। थाना बीपीटीपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीडीआई सोसाइटी में रहने वाली रचना जैन ने बताया कि उनके दो बेटे व एक सहेली का बेटा 19 जुलाई की रात को कार में सवार होकर होटल से खाना लेने के लिए गए थे। वहां पर उनकी कार को सेक्टर 16 निवासी ध्रुव, मीनार गेट पलवल निवासी मोहित, सेक्टर 85 निवासी राघव और कार्तिक ने अपनी कार से टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी कार का पीछा किया और आरोपी सोसाइटी के अंदर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके बेटे जब सोसाइटी के अंदर आ रहे थे तब उन्होंने सुरक्षाकर्मी को गेट बंद करने के लिए कहा था लेकिन आरोपियों की कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे सोसाइटी के अंदर प्रवेश कर गए। उसके बाद आरोपियों ने युवकों को गाड़ी से उतरने की धमकी दी। इस दौरान उनके पति ने यह घटना घर की बालकनी से देख ली। इसके बाद परिवार के सभी लोग नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवक उनके सबसे छोटे बेटे मोक्ष को गाड़ी से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह बाहर नहीं निकला। तभी उनके पति ने आरोपियों से कहा कि वह लड़ाई- झगड़ा नहीं करना चाहते हैं। इस दौरान सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की सूचना थाना बीपीटीपी पुलिस को दी गई। साथ ही इस दौरान सोसाइटी में रहने वाले लोग भी आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सभी आरोपियों ने नशे का सेवन किया हुआ था और वह सोसाइटी के अंदर भी तेज रफ्तार से गाड़ी चलकर शोर शराबा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed