{"_id":"68584fb753a90dbdbb0b9684","slug":"the-minister-inaugurated-the-service-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45779-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंत्री ने किया सर्विस रोड का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंत्री ने किया सर्विस रोड का उद्घाटन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री तथा फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल ने रविवार सुबह वार्ड 37 स्थित सेक्टर 10 और 11 की डिवाइडिंग रोड, जो गुरुद्वारे से शुरू होकर अश्विनी हॉस्पिटल तक जाती है, की सर्विस रोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और वहां नव-निर्मित दरबार हॉल का भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने कहा यह केवल एक विकास कार्य का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह फरीदाबाद की जनता से किए गए वादों को निभाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। विपुल गोयल ने स्पष्ट किया कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक जन-सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल सहित सभी नागरिकों की इस विकास कार्य में सहभागिता को सराहा।
दरबार हॉल का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि केवल एक कम्युनिटी सेंटर नहीं, बल्कि वार्ड 37 में तीन ऐसे सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य यही है कि आम जनता को विवाह या सामाजिक आयोजनों के लिए अधिक खर्च न करना पड़े। इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन खड़ा करने पर दी प्रतिक्रिया
इस दौरान कांग्रेस के हरियाणा में नए सिरे से संगठन खड़ा करने की बात पर मंत्री गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो पार्टी पिछले 13 वर्षों में प्रदेश में संगठन नहीं बना पाई, वह अब क्या संगठन बनाएगी उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा, हरियाणा में कांग्रेस के जो विधायक हैं, वे आपस में ही नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पा रहे, ऐसे में यह सोचना कि कांग्रेस कोई मजबूत संगठन खड़ा कर लेगी, महज एक कोरी कल्पना है।