{"_id":"69920a553ddfb894960a1353","slug":"the-maximum-temperature-reached-28-degrees-celsius-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63007-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
फरवरी में ही दिखने लगा गर्मी का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में फरवरी महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने से दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास होगा, जबकि रात के तापमान में हल्की ठंडक बनी रह सकती है। दिन और रात के तापमान के बीच अंतर भी बढ़ने की संभावना है।
रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और साफ मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है।
प्रदूषण से राहत
तापमान बढ़ने के साथ-साथ जिले के लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत भी मिली है। बल्लभगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर 221 दर्ज किया गया है। वहीं फरीदाबाद का एक्यूआई 198 रिकॉर्ड किया गया। यह स्तर पहले की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलते समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक पानी पीएं, धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें और हल्का व पौष्टिक भोजन करें। साथ ही सुबह और शाम के समय हल्की ठंड को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े पहनें।