{"_id":"68aa1a0b424530507f045446","slug":"the-man-who-was-harassing-the-girl-students-was-caught-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49759-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव फतेहपुर बिल्लौच स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार को छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पकड़ लिया। यह स्कूल दो शिफ्टों में संचालित होता है। शुक्रवार को आरोपी एक छात्रा के घर तक पहुंच गया था। उसकी शिकायत छात्रा ने परिजनों को दी। उसी के चलते शनिवार की दोपहर को छात्रा के पिता लेने के लिए आए। तभी मनचला छात्रा का पीछा कर रहा था, तो पिता ने बीच बाजार में आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। घटना की सूचना थाना सदर को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर थाने ले गए।