फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The greenery and fountains of the corporation headquarters will run with purified water

Faridabad News: निगम मुख्यालय की हरियाली और फव्वारे शोधित पानी से चलेंगे

Fri, 07 Jul 2023 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
The greenery and fountains of the corporation headquarters will run with purified water
निगम मुख्यालय की हरियाली और फव्वारे शोधित पानी से चलेंगे
विज्ञापन

निगम कार्यालय परिसर में लगा बीस केएलडी का एसटीपी


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पहला ऐसा सरकारी कार्यालय होगा, जो दैनिक उपयोग में लाया गया पानी शोधित कर दोबारा प्रयोग होगा। शोधित पानी का प्रयोग परिसर में हरियाली और फव्वारे में प्रयोग होगा। इससे ज्यादा पानी हुआ तो बीके चौक के फव्वारे को चलाने में उपयोग में लाया जाएगा। निगम मुख्यालय पर बीस केएलडी का सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) लगा है।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि निगम मुख्यालय में बीस केएलडी का सीवर शोधन संयंत्र लगाया गया है। उन्होंने बताया कि संयंत्र ठीक तरह से कार्य कर रहा है। ऐसे में अब इसके शोधित पानी का प्रयोग परिसर में बागवानी में लाया जाएगा। इसी पानी से मुख्यालय के फव्वारे चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निगम के प्रयोग से ज्यादा पानी होने पर बीके चौके फव्वारे को भी लगाया जाएगा। इसके लिए पानी के कनेक्शन कराया जा रहा है। अभियंता ने बताया कि पानी को शोधित कर दोबारा से शौचालयों और बागवानी में प्रयोग किया जाएगा। पानी का प्रयोग निगम मुख्यालय पर लगी स्मॉग गन में भी लाया जाएगा। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि निगम मुख्यालय जिले में पहला सरकारी कार्यालय होगा, जो प्रयोग हुए पानी को शोधित कर दोबारा प्रयोग करेगा।
विज्ञापन

----
14 छोटे-बड़े एसटीपी लगेंगे
नगर निगम गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए छोटे-बड़े सीवर शोधन संयंत्र लगवा रहा है। दूसरी ओर इससे सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिए करीब 14 छोटे-बड़े एसटीपी लगाने पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में निगम मुख्यालय पर भी एसटीपी लगाया जा रहा है। इसके अलावा पार्काें में लगाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं,निगम मुख्यालय के पास दशहरा ग्राउंड में एक एटीपी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed