फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The grand Diwali fair will provide a strong platform to artisans, artists and entrepreneurs

Faridabad News: कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराएगा भव्य दिवाली मेला

Sun, 14 Sep 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
The grand Diwali fair will provide a strong platform to artisans, artists and entrepreneurs
स्थानीय व्यापार और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम, डिजिटल टिकटिंग से होगी प्रवेश प्रक्रिया आसान
विज्ञापन

छात्रों के लिए विशेष रियायत, 50 प्रतिशत छूट पर मिलेगा टिकट

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड परिवार में भव्य दिवाली मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेले की थीम इस बार हम परिवारों को जोड़ते हैं रखी गई है। इसी थीम पर मेले के आयोजन की तैयारी चल रही है। आयोजन का उद्देश्य केवल उत्सव और मनोरंजन प्रदान करना ही नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार, कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराना भी है। 2 से 7 अक्तूबर तक भव्य दिवाली मेले में लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे।
मेले में लगने वाले इन स्टॉलों पर आभूषण, परिधान, फैशन एक्सेसरीज, घरेलू सजावटी सामग्री, गिफ्ट आइटम्स, खिलौने और कला-संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक और आधुनिक व्यंजन भी लोगों को आकर्षित करेंगे। यह मेला स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ आगंतुकों को एक ही स्थान पर विविध वस्तुओं की खरीद का अवसर देगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए मेले को अलग-अलग रंगों के आधार पर जोन में विभाजित किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर पीला रंग खाद्य वस्तुओं का, बैंगनी रंग परिधानों का और अन्य रंग अलग- अलग श्रेणियों के लिए होंगे। इस व्यवस्था से लोगों को अपनी पसंद की वस्तु तक पहुंचने में आसानी होगी और खरीदारी का अनुभव और अधिक व्यवस्थित बनेगा।
विज्ञापन


मेले में मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रतिदिन शाम छह बजे से म्यूजिकल शो, नृत्य प्रस्तुतियां, फैशन शो और गायन कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकारों और परफॉर्मर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, परिवारों और युवाओं को सांस्कृतिक विविधता का आनंद उठाने का अवसर भी मिलेगा। मेले में प्रवेश टिकट पूरी तरह डिजिटल होंगे। प्रत्येक टिकट क्यूआर कोड आधारित होगा जिससे प्रवेश प्रक्रिया आसान, तेज़ और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत 50 प्रतिशत छूट पर टिकट दिए जाएंगे। यह सुविधा युवाओं और विद्यार्थियों को मेले से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक विक्रेता और उद्यमी 12 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्टॉल बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela पोर्टल पर की जाएगी। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होगी जिससे सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।


आगंतुकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए मेले में सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। स्वच्छता और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अलग से पास और प्रवेश द्वार निर्धारित होंगे। मेले के सफल आयोजन में ग्रामीण विकास संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी और रोटरी क्लब जैसी सामाजिक संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। इनके सहयोग से मेला और अधिक संगठित और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न होगा। सूरजकुंड में आयोजित दिवाली मेला केवल खरीदारी या मनोरंजन का स्थान नहीं होगा, बल्कि यह एक ऐसा अवसर बनेगा जो परिवारों को जोड़ने, स्थानीय प्रतिभा को मंच देने और व्यापार को नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed