{"_id":"6892537ab5a16de4c60eb1c4","slug":"the-garbage-filled-in-the-empty-plot-near-railway-road-reached-the-streets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48600-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे रोड के पास खाली प्लॉट में भरी गंदगी गलियों तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे रोड के पास खाली प्लॉट में भरी गंदगी गलियों तक पहुंची
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से स्थानीय लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की प्रमुख नीलम रेलवे रोड पर नेक्सा कार शोरूम से कुछ दूरी पर एक खाली पड़े प्लॉट में वर्षों से भर रहा गंदा पानी और कचरा पिछले कुछ महीनों से पास में स्थित गली में पहुंचने लगा है। इससे गली की हालत बहुत ही खराब हो गई है। कीचड़ होने के कारण पैदल आते जाते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि कि इस प्लॉट की वजह से कीचड़, गंदा पानी की समस्या यहां हमेशा बनी रहती है। कई बार शिकायत की है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय निवासी दीपू ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन यहां पर झूला लगाते हैं। इस बार गली तक गंदगी पहुंच चुकी है। वहीं, निवासी पूजा ने बताया कि गंदगी के कारण रास्ते पर निकलना बंद हो गया है। साथ ही, खाना खाते और बनाते समय बाहर से आ रही दुर्गंध ने बुरा हाल कर दिया है।