फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The entertainment area at the fair will be expanded.

Faridabad News: मेले में बढ़ाया जाएगा मनोरंजन क्षेत्र का दायरा

Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The entertainment area at the fair will be expanded.
खुले में झूले लगाए जाएंगे ताकि भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन से जुड़ी एजेंसियां तेजी से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। मेले में मनोरंजन और फूड जोन को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार मेले में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं और अधिक मनोरंजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

नोडल अधिकारी हरविंद्र यादव का कहना है कि फूड जोन के लिए करीब दो करोड़ रुपये और मनोरंजन के लिए लगभग सवा करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया है। इस वर्ष मनोरंजन के लिए लगने वाले झूलों व अन्य का एरिया पहले के मुकाबले बढ़ाया जाएगा, ताकि लोगों को मेला परिसर में आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


मनोरंजन क्षेत्र में झूलों को खुले में लगाया जाएगा, जिससे भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सके। बच्चों के साथ-साथ युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी मनोरंजन के पर्याप्त साधन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला परिसर के प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर शाम प्रसिद्ध गायकों और बैंड की प्रस्तुतियां होंगी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। मेले के दौरान हर शाम प्रसिद्ध गायकों और बैंड की प्रस्तुतियां होंगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर जल्द ही एक विस्तृत कैलेंडर जारी किया जाएगा, ताकि दर्शक पहले से अपनी योजना बना सकें। फूड जोन इस बार खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। उत्तर प्रदेश और मेघालय थीम के तहत पारंपरिक और प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद लोग ले सकेंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के पकवान भी उपलब्ध होंगे। आयोजकों का कहना है कि इस बार सूरजकुंड मेला कला, संस्कृति, स्वाद और मनोरंजन का यादगार अनुभव साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed