{"_id":"68aa10fb424530507f045439","slug":"the-employee-stole-three-and-a-half-lakh-rupees-and-jewelry-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49743-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साढे तीन लाख रुपये और जेवर चोरी करके ले गया कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साढे तीन लाख रुपये और जेवर चोरी करके ले गया कर्मचारी
विज्ञापन
थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कर्मचारी मालिक के घर से साढ़े तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष कॉलोनी निवासी योगेश चौधरी ने बताया कि उनकी पनीर की दुकान है। करीब डेढ़ साल पहले उनकी दुकान पर अजय सैनी नाम का लड़का काम करता था। उसकी शादी हो जाने के बाद वह चला गया। उसने कुछ दिन मुझे कॉल किया। जिस पर उसको दोबारा काम पर रख लिया। दो दिन तक वह दुकान पर सोया लेकिन 20 अगस्त को वह उसको अपने घर सोने के लिए ले गए। देर रात तक बात करने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गए। वहीं वह भी उनके भाई व अन्य कर्मचारियों के साथ दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया। सभी के सो जाने के बाद आरोपी अजय सैनी उनके घर की अलमारी के अंदर रखे साढ़े तीन लाख रुपये, उनकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवर व उनका नया फोन चोरी करके ले गया। उनको जब रात को पता चला तो उन्होंने अपने फोन की लोकेशन निकाली तो वह बाटा के पास दिखा रहा था। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी अजय सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।