{"_id":"6749f79126354b48920f4569","slug":"the-elevated-road-will-be-taken-out-from-agra-canal-by-changing-the-alignment-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-34148-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एलाइनमेंट बदलकर आगरा नहर से निकाली जाएगी एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एलाइनमेंट बदलकर आगरा नहर से निकाली जाएगी एलिवेटेड रोड
विज्ञापन
डीएनडी-फरीदाबाद-पलवल केएमपी रोड पर आगरा नहर पर एक पिलर न बनने से रुका पड़ा था काम
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अब आगरा नहर पर एलाइनमेंट में बदलाव कर फ्लाईओवर बनाएगा। डीएनडी-फरीदाबाद-पलवल केएमपी रोड (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड) पर 9 किलोमीटर के सेक्शन में आगरा नहर के ऊपर से फ्लाईओवर ले जाने में सिंचाई विभाग की मंजूरी न मिलने के चलते रुकावट आ रही थी। इसके चलते एनएचएआई ने एलाइनमेंट में बदलाव करने की योजना बनाई है।
डीएनडी से सोहना तक 59 किलोमीटर के इस डीएनडी-फरीदाबाद-पलवल केएमपी रोड (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड) पर दो चरणों में करीब 50 किलोमीटर एक्सप्रेसवे पर परिचालन शुरू हो गया है। डीएनडी से मीठापुर तक बचे हुए नौ किलोमीटर के सेक्शन का कार्य शुरू हुआ है। कालिंदी कुंज के निकट आगरा नहर पर फ्लाईओवर बनना है। इसके सहारे छह लेन का एक्सप्रेसवे आगरा नहर को पार करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पूर्व में बनाए गए एलाइनमेंट में एक पिलर आगरा केनाल में बीचो बीच बनना था।
आगरा नहर में पिलर बनाने के लिए सिंचाई विभाग की मंजूरी नहीं मिल पा रही है। वहीं, परियोजना को अप्रैल 2025 तक पूरा करने लक्ष्य है। लंबी जद्दोजहद के बाद भी मंजूरी अटकी होने के चलते अब एनएचएआई ने इस रोड के अलाइनमेंट में बदलाव करने की तैयारी की है। अब आगरा नहर के दोनों ओर भूमि पर एनएचएआई पिलर डालेगा। इसके बाद दोनों पिलर के ऊपर पिलर कैप और पहले से बनाए गए गर्डर डालकर फ्लाईओवर को निकाला जाएगा। इसकी मंजूरी के लिए मंत्रालय को भेजा हुआ है। संभावना है कि जल्द इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना की लागत बढ़ने का अनुमान
डीएनडी से मीठापुर नौ किलोमीटर के तीसरे सेक्शन में एलाइनमेंट में बदलाव आने पर इसकी लागत में वृद्धि आ जाएगी। इसके लिए पहले चरण में एनएचएआई की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। एलाइनमेंट और बढ़े हुए खर्च सर्वे की रिपोर्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी। मंजूरी के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। मीठापुर से सोहना तक 50 किलोमीटर पर वाहनों का आवागमन हो रहा है। अब नोएडा के डीएनडी से लेकर मीठापुर तक तीसरे सेक्शन का कार्य शुरू हुआ है। इस 9 किलोमीटर का कार्य पूरा होने पर डीएनडी से सीधे फरीदाबाद, पलवल, सोहना और राजस्थान के दौसा तक जाया जा सकता है। ऐसे में नोएडा और गाजियाबाद से आने वाला ट्रैफिक काफी हद तक कालिंदी कुंज से डायवर्ट होकर इस पर आ जाएगा। इससे कालिंदी कुंज पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी।
-- -
डीएनडी से मीठापुर तक नौ किलोमीटर के सेक्शन पर आगरा नहर के ऊपर से फ्लाईओवर ले जाना है। पूर्व में बनाए गए एलाइनमेंट में नहर के बीच में एक पिलर डाला जाना था। सिंचाई विभाग से बात आगे नहीं बढ़ने पर अब एलाइनमेंट चेंज कर नहर के दोनों तरफ पिलर बनाकर ले जाने की योजना बनाई जा रही है। -धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई