फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The district won three bronze medals in table tennis.

Faridabad News: टेबल टेनिस में जिले ने जीते तीन कांस्य पदक

Wed, 07 Oct 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The district won three bronze medals in table tennis.
वडोदरा में आयोजित हुई सीबीएसई चैंपियनशिप
विज्ञापन

1500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुजरात के वडोदरा में एक से छह अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जिले ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। इसमें ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देश-विदेश के 204 स्कूलों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-14 बालक टीम वर्ग में ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने कांस्य पदक हासिल करने के साथ ट्रॉफी भी अपने नाम की। टीम में अथर्व मल्होत्रा, अंशुमान, हार्दिक नरवाल और निहिर शामिल रहे। वहीं अंडर-14 बालकों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अथर्व मल्होत्रा ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत वर्ग में मानवी बामिल ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ी निवान मित्तल ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं, अंडर-14 बालिका टीम भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। टीम में गार्गी, आरिनी और मानवी बामिल सहित अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा मस्कट, कुवैत, ओमान, बहरीन, यूएई, कतर और सऊदी अरब के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed