फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Deputy Director of Labor Department was taken hostage by the company owner and beaten, case

Faridabad News: लीड पेज तीन श्रम विभाग के उपनिदेशक को कंपनी मालिक ने बंधक बनाकर पीटा, केस

Thu, 05 Oct 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Director of Labor Department was taken hostage by the company owner and beaten, case
गुरुग्राम के ध्यानार्थ .. उपनिदेशक वहीं का निवासी है
विज्ञापन


बाल मजदूरी की सूचना पर जांच के लिए गए थे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में बाल मजदूरी कराए जाने की शिकायत पर जांच के लिए गए श्रम विभाग के उप-निदेशक और टीम को कंपनी मालिक और कर्मचारियों ने बंधक बना लिया। इतना ही नही विरोध करने पर कंपनी मालिक व कर्मचारियों ने सभी को लाठी-डंडे और सरियों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुजेसर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से गुरुग्राम सेक्टर-49 निवासी दीपक मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सेक्टर-12 स्थित श्रम विभाग के औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग सर्कल-दो में बतौर सहायक निदेशक के पद पर हैं। बुधवार शाम अपनी टीम के साथ सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र के नंगला गुजरान 60 फुट रोड स्थित विजय इलेक्ट्रिकल नाम की कंपनी में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ क्लर्क दिनेश कुमार और चालक चंदन कुमार भी थे। यहां टीम ने देखा कुछ नाबालिग बच्चों से भी काम कराया जा रहा था। इस पर उपनिदेशक ने कंपनी मालिक अजय गिरी से कंपनी की जांच-पड़ताल में सहयोग करने को कहा। आरोप है अजय गिरी इस बात से भड़क गया और अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरी टीम को बंधक बनाकर लोहे के पाइप, लाठी-डंडे और सरिये से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित दीपक मलिक का कहना है आरोपी उनके फोन छीनना चाह रहे थे किसी तरह उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
नियमों को ताक पर रखकर कंपनी चलाने का आरोप
पीड़ित दीपक मलिक का कहना हैं कंपनी में अजय गिरी बाल श्रम करा रहा था। उनके पास इसकी वीडियो भी मौजूद है। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू की थी। आरोप है कंपनी मालिक अजय गिरी ने सरकार द्वारा निर्धारित इंस्पेक्शन प्रोफार्मा भरने से भी इंकार कर दिया। कंपनी का सेफ्टी हेल्थ इंस्पेक्शन भी नहीं कराया गया है। इसमें कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधित सुविधा की जांच की जाती है। मुजेसर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर कबूल सिंह ने बताया मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी मालिक एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मारपीट के दौरान कंपनी मालिक को भी चोट आई है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed