{"_id":"69b3173c02bfded8190b82b8","slug":"the-corporation-will-organize-various-social-and-cultural-programs-throughout-the-year-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64771-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पूरे साल अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पूरे साल अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगा निगम
विज्ञापन
दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल से होगी शुरुआत, नए वित्त वर्ष में बनेगा इवेंट कैलेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम अब केवल सफाई और विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि नए वित्त वर्ष से शहर में सालभर अलग-अलग सामाजिक, सांस्कृतिक और जनभागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम स्तर पर इवेंट कैलेंडर तैयार किया जाएगा और इन आयोजनों के लिए अलग से बजट का प्रावधान भी किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शहर को सिर्फ औद्योगिक पहचान तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक और हरियाली से जुड़े आयोजनों के माध्यम से लोगों के करीब लाना है।
इसी कड़ी की शुरुआत 14 और 15 मार्च को सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित होने वाले दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल से होगी। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन 14 मार्च को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने प्रेस वार्ता में बताया कि शहरवासियों को परिवार सहित शामिल करने के लिए ऐसे आयोजनों की शृंखला शुरू की जा रही है और भविष्य में अलग-अलग थीम पर फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे।